उत्तराखण्ड कैडर के आईपीएस अधिकारी एवं वर्तमान में पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह का चयन संयुक्त राष्ट्र से सम्बद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। यह उपलब्धि एक कठिन प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के बाद हासिल हुई है।
2014 बैच के अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने पिछले 11 वर्षों में हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। अब वे संस्थागत अखंडता, शांति स्थापना और सतत विकास जैसे वैश्विक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।
उनकी यह नियुक्ति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि भारत और उत्तराखण्ड दोनों के लिए गर्व का विषय है। अनुमोदन मिलने के बाद वे उत्तराखण्ड कैडर से कार्यमुक्त होकर अपनी नई अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी संभालेंगे।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post