उत्तराखंड के ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने देहरादून प्रीमियर मोटर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हरीश सूरी को उत्तराखंड स्टेट चेयरपर्सन नियुक्त किया है। FADA ने इसे संगठन में ‘चेंज ऑफ गार्ड’ बताया है।
हरीश सूरी की कंपनी के पास M&M, Hyundai, Tata Motors और Skoda समेत कई प्रमुख ऑटोमोबाइल ब्रांड्स की डीलरशिप है। नई जिम्मेदारी के साथ वह उत्तराखंड में ऑटोमोबाइल डीलर्स से जुड़े मुद्दों और उद्योग से संबंधित गतिविधियों में FADA का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तीन प्रमुख प्राथमिकताओं पर रहेगा फोकस
हरीश सूरी ने बताया कि उन्हें तीसरी बार FADA उत्तराखंड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि FADA देश में ऑटोमोबाइल डीलर्स की सबसे बड़ी संस्था है और नई जिम्मेदारी के तहत उनका फोकस मुख्य रूप से तीन क्षेत्रों पर रहेगा।
उन्होंने बताया कि पहला लक्ष्य RTO और परिवहन विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि डीलर्स से जुड़ी समस्याओं का आसानी से समाधान हो सके।
दूसरी प्राथमिकता ट्रांसपोर्ट सेक्टर में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना और डीलर्स के साथ मिलकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
तीसरी प्राथमिकता ऑनलाइन सिस्टम को और सरल एवं प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि वाहन रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस समेत कई प्रक्रियाएं अब ऑनलाइन हो चुकी हैं और उत्तराखंड में करीब 90 प्रतिशत प्रक्रिया ऑनलाइन है। जो समस्याएं अभी बाकी हैं, उन्हें चिन्हित कर सरकार के सामने रखा जाएगा और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
FADA ने जारी किया अगस्त 2026 का वाहन रिटेल डेटा
इसी के साथ FADA की ओर से अगस्त 2026 के उत्तराखंड वाहन रिटेल डेटा को भी जारी किया गया है। संगठन की ओर से ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़े आंकड़ों और क्षेत्र की गतिविधियों को लेकर जानकारी साझा की गई है।
नई जिम्मेदारी के बाद हरीश सूरी के सामने उत्तराखंड के ऑटोमोबाइल डीलर्स से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय के जरिए उठाने की जिम्मेदारी होगी। साथ ही सड़क सुरक्षा और डिजिटल प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने को लेकर भी काम किया जाएगा।
हरीश सूरी,
FADA उत्तराखंड चेयरमैन
Reported By: Shiv Narayan











Discussion about this post