
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भगवान त्रियुगीनारायण के दर्शन किये तथा पूजा-अर्चना संपन्न की तथा अखंड धूनी में भी आहुति दी। तीर्थयात्रियों के कुशलता की कामना की, त्रियुगीनारायण नारायण मंदिर व्यवस्थाओं, कार्यालय, भंडार कक्ष का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने तीर्थ पुरोहित बहिखाता में अपनी उपस्थिति भी दर्ज करायी तथा तीर्थयात्रियों सहित तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की।
इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश के दूरदर्शी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है बीकेटीसी इस दिशा में सभी के सहयोग तथा तालमेल से कार्य कर रही है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post