सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लोकार्पण से पूर्व सभी कार्य समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्री जोशी ने कहा कि सैन्य धाम केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि वीर शहीदों के सम्मान और उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा का प्रतीक है। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समन्वय के साथ कार्य पूर्ण कर गरिमापूर्ण लोकार्पण सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में उन्होंने Uttarakhand Purva Sainik Kalyan Nigam Limited (UPNL) के अधिकारियों को विदेशों में रोजगार के अवसरों से संबंधित प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। प्रस्ताव के अनुसार 50 प्रतिशत पद पूर्व सैनिकों और 50 प्रतिशत गैर-सैनिक युवाओं को देने की बात कही गई, ताकि दोनों वर्गों को समान लाभ मिल सके।
Reported By: Arun Sharma











Discussion about this post