Government Hospital Rishikesh में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा से लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता तक कई व्यवस्थाएं प्रभावित हैं। सबसे गंभीर स्थिति स्त्री रोग विभाग की बताई जा रही है, जहां वर्तमान में केवल तीन विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात हैं। इनमें से एक डॉक्टर छुट्टी पर हैं, जबकि दूसरी डॉक्टर नाइट ड्यूटी में लगी हुई हैं। ऐसे में ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर का पूरा भार केवल एक डॉक्टर पर आ गया है।
मंगलवार को जब 70 से अधिक गर्भवती महिलाएं जांच के लिए अस्पताल पहुंचीं, तो ओपीडी कक्षों में महिला डॉक्टरों की अनुपस्थिति से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। बाद में पता चला कि एक डॉक्टर अवकाश पर हैं और दूसरी ऑपरेशन थिएटर में व्यस्त हैं, जिससे स्थिति और भी कठिन हो गई।
इस अव्यवस्था के कारण गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
अस्पताल में सीएमएस का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे डॉक्टर आनंद राणा ने बताया कि महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार भेजा जा रहा है और जल्द समाधान की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति लगातार बनी हुई है, जिससे सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सरस्वती देवी चमोली निवासी पीड़ित
अंकिता ,रावत पीड़िता महिला
डॉ आनंद सिंह राणा, सीएमएस चार्ज
Reported By: Praveen Bhardwaj










Discussion about this post