Saturday, September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

7 हजार बीघा सरकारी जमीन निजी हाथों में देने की तैयारी पर भड़की उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी

Crime Patrol by Crime Patrol
September 12, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
P.C.Tiwari
3
VIEWS

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संस्थापक एवं संयोजक पीसी तिवारी ने धामी सरकार द्वारा यूआईआईडीबी के माध्यम से प्रदेश की करीब 7 हजार बीघा सरकारी भूमि को पीपीपी मॉडल पर निजी कंपनियों को होटल, रिसोर्ट, स्कूल और वेलनेस सेंटर समेत अन्य परियोजनाओं के लिए दीर्घकालीन लीज पर देने की योजना का कड़ा विरोध किया है। पार्टी ने इसे निवेश के नाम पर उत्तराखंड की जमीन और प्राकृतिक संसाधनों को बड़े पूंजीगत हितों के हवाले करने की कोशिश करार दिया।

पीसी तिवारी ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नैनीसार की 353 नाली भूमि जिंदल समूह को दिए जाने के विरोध में ‘नैनीसार बचाओ, उत्तराखंड बचाओ’ आंदोलन खड़ा हुआ था, उसी तरह की नीति को अब कहीं बड़े स्तर पर लागू करने की तैयारी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि नैनीसार आंदोलन ने उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून और स्थानीय लोगों के भूमि अधिकार का मुद्दा व्यापक जनमुद्दा बनाया था।

90 साल की लीज पर उठाए सवाल

पार्टी ने कहा कि 90 वर्ष की लीज केवल मौजूदा सरकार का फैसला नहीं है, बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों के भूमि अधिकारों को प्रभावित करने वाला निर्णय है। सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए कि इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी जमीन किसे, किन शर्तों और किस दर पर दी जा रही है।

पार्टी ने भूमि का पूरा विवरण, लीज की शर्तें, आवंटन प्रक्रिया और संभावित लाभार्थियों की जानकारी सार्वजनिक करने के साथ ही इस नीति पर खुली बहस कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों को मिले प्राथमिकता

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने कहा कि यदि सरकार का उद्देश्य रोजगार और स्थानीय विकास है तो सरकारी भूमि के उपयोग में स्थानीय युवाओं, ग्राम पंचायतों, महिला समूहों, सहकारी समितियों और स्थानीय उद्यमियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

पार्टी के अनुसार खाली और बंजर सरकारी भूमि का इस्तेमाल स्थानीय लोगों के आवास, कृषि, आजीविका और रोजगार के लिए किया जाना चाहिए। गांवों में सामुदायिक और सहकारी उद्यमों को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।

‘पहाड़ की जमीन पूंजीपतियों के मुनाफे का साधन नहीं’

पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन इसलिए नहीं हुआ था कि पहाड़ की जमीन कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों के मुनाफे का साधन बन जाए। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर हिमालय का विनाश और पर्यटन के नाम पर उत्तराखंड को बाहरी धनाढ्य वर्ग और वीआईपी के ऐशगाह में बदलने की नीति स्वीकार नहीं की जा सकती।

पार्टी ने अंकिता भंडारी जैसी त्रासदियों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को स्थानीय लोगों के अधिकार, रोजगार और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

जनआंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने कहा कि नैनीसार, डानाकाना और फलसीमा समेत विभिन्न मामलों में पार्टी जमीन और प्राकृतिक संसाधनों की कथित लूट के खिलाफ संघर्ष करती रही है। अब इस मुद्दे को भी उत्तराखंड के अस्तित्व, भूमि अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जोड़कर जनता के बीच ले जाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

पार्टी ने सरकार से 7 हजार बीघा सरकारी भूमि को निजी हाथों में लीज पर देने की योजना तत्काल निरस्त करने, यूआईआईडीबी के तहत प्रस्तावित सभी भूमि आवंटनों का विवरण सार्वजनिक करने, नीति पर खुली बहस कराने और सरकारी जमीन के उपयोग में स्थानीय समुदायों को प्राथमिकता देने की मांग की।

पीसी तिवारी ने कहा, “उत्तराखंड की जमीन कोई सत्ता की जागीर नहीं है। नैनीसार के समय जनता ने जमीन की लूट का विरोध किया था और आज फिर हजारों बीघा जमीन का सवाल सामने है। इसे पूंजीपतियों के हवाले करने की हर कोशिश का जनता के साथ मिलकर पुरजोर विरोध किया जाएगा।”

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने प्रदेश की जनता, युवाओं, महिलाओं, किसानों और लोकतांत्रिक शक्तियों से जमीन और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए एकजुट होकर जनआंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

एम्स ऋषिकेश में धड़कते दिल की जटिल सर्जरी, नुकीली वस्तु से फटा था 21 वर्षीय युवक का दिल

Next Post

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

Next Post
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Crime News

वाहन चोरी का खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार

10 months ago
Rishikes

लक्ष्मण झूला क्षेत्र से 3 टन कचरा साफ, अब पूरे ऋषिकेश को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य

5 months ago
Farmer organizations

बहादराबाद टोल की घटना के बाद एकजुट हुए किसान संगठन

1 year ago
UKD

डीडी पंत जयंती पर राज्य बचाओ आंदोलन की घोषणा

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol