
धनौला पंचायत के मिलन केंद्र में वेस्ट वॉरियर्स संस्था ने SBI Foundation के Waste No More कार्यक्रम के तहत “पार्यावरण सखी मॉडल” के अंतर्गत मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (MHM) पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया।
इस सत्र का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति समझ बढ़ाना, महिलाओं और किशोरियों को खुले संवाद के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण अनुकूल स्वच्छता विकल्पों को बढ़ावा देना था। सत्र में आशा वर्कर्स, सुपरवाइज़र, फ़ैसिलिटेटर, ए.एन.एम., सी.एच.ओ. और चिकित्सा अधिकारी सहित कई महिलाएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम का संचालन दीपा गड़िया, पूजा भारद्वाज और वर्षा नेगी ने किया। प्रतिभागियों ने अनुभव साझा किए और भविष्य में इस विषय पर निरंतर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
Reported By: Pawan Kashyap













Discussion about this post