
देहरादून में 31 जुलाई 2025 को भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव का आयोजन पूज्य आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। यह आयोजन श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन गांधी रोड में हुआ, जहाँ पहली बार नगर में 24 तीर्थंकरों की सामूहिक शांतिधारा संपन्न हुई।
विशेष आकर्षण कृत्रिम सम्मेद शिखरजी की भव्य रचना और 2300 निर्वाण लड्डुओं का समर्पण रहा — जो देहरादून में पहली बार हुआ। प्रमुख शांतिधारा का सौभाग्य श्री अमित जैन ‘आर्जव’ को मिला, जबकि 23 किलो का मुख्य लड्डू श्री आशीष जैन ‘सम्यक’ द्वारा अर्पित किया गया।

श्री कल्याण मंदिर विधान, निर्वाण कांड पाठ, तथा गुरु भक्ति और शंकर समाधान जैसे आध्यात्मिक आयोजनों ने भक्तों को आत्मिक आनंद और प्रेरणा प्रदान की। आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि “मनुष्य जीवन मोक्ष प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन है”, और भगवान पार्श्वनाथ की स्मृति में मनाया जाने वाला यह पर्व जैन धर्म के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post