
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने शराब पीकर कार चला रहे चालक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया। खड़खड़ी से भीमगौड़ा की ओर आ रही कार को पुलिस टीम ने बैरियर पर रोका। जांच में चालक नवीन व उसके साथी परमजीत और नवदीप शराब के नशे में पाए गए। मेडिकल परीक्षण के बाद चालक को हिरासत में लिया गया तथा वाहन को सीज कर अन्य के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। टीम में उ.नि. अंशुल अग्रवाल समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Reported By: Ramesh Khanna













Discussion about this post