
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भीतरली गांव का दौरा कर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर मौजूद पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को अधिक से अधिक टीमें लगाकर शीघ्रता से अवरुद्ध मार्ग को खोलने और पुनर्निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित क़िमाड़ी क्षेत्र का भी जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय जनता की कठिनाइयों को देखते हुए कार्य शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और बुनियादी सुविधाओं की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि कार्य की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post