कृषि मंत्री गणेश जोशी ने यमुना कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब में आयोजित उत्तराखण्ड कृषि कर्मचारी संघ के सप्तम् द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंत्री जोशी ने संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी किसी भी विभाग की रीढ़ होते हैं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रहती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक प्रगति में कृषि और बागवानी का योगदान आने वाले समय में और बढ़ेगा। मंत्री ने बताया कि खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को तीन बार कृषि कर्मण पुरस्कार तथा 2022, 2023 और 2024 में लगातार जैविक इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अधिवेशन के दौरान संघ द्वारा सौंपे गए 16 सूत्रीय मांग पत्र पर मंत्री जोशी ने सभी न्यायोचित मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
Reported BY: Arun Sharma














Discussion about this post