
प्रगति विहार क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने को लेकर अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्माण कार्य को सुचारू और सुरक्षित ढंग से पूरा करने पर विस्तृत चर्चा हुई। केएफडब्ल्यू पोषित ₹150.99 करोड़ की सीवर योजना (पैकेज–6) के तहत पेयजल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव वर्मा, कॉन्ट्रैक्टर मैनेजर युवराज बेरी और प्रगति विहार समिति के सदस्यों ने मिलकर कार्य हेतु एक रोडमैप तैयार किया।
समिति अध्यक्ष पूर्व पार्षद राकेश सिंह मियां और पार्षद सरोजिनी थपलियाल ने आग्रह किया कि क्षेत्र में सिवर लाइन का कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा में पूरा किया जाए। साथ ही, कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों और पानी की पाइपलाइनों की तत्काल मरम्मत की जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने अन्य क्षेत्रों में अधूरी मरम्मत के कारण जनता को हो रही दिक्कतों का उदाहरण देते हुए ऐसी स्थिति यहां न बनने की बात कही।
परियोजना प्रबंधक संजीव वर्मा ने आश्वासन दिया कि काम समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा तथा विभाग का प्रयास रहेगा कि क्षेत्रवासियों को न्यूनतम असुविधा हो।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post