
देहरादून के विकास मॉल में रियल कॅलिबर प्रोडक्शन्स की सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्म ‘विद्या – सपनों की उड़ान’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म की शूटिंग देवाल ब्लॉक के वांण गांव, लाटू देवता और मां नंदा देवी के खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों पर हुई है, जिन्हें दर्शक खूब सराह रहे हैं।
फिल्म ग्रामीण जीवन, संघर्ष और शिक्षा की जरूरतों पर केंद्रित है। कहानी में दिखाया गया है कि गांव के युवाओं का एक समूह स्थानीय स्तर पर शिक्षा सुधारने और स्कूल स्थापित करने के लिए प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से संघर्ष करता है। उद्घाटन पार्षद प्रवीण सिंह नेगी ने किया, जहां निर्माता तेजोराज पटवाल, व्यंकट पुंडीर, सुदीप जुगरान, समाज सेविका रमनप्रीत कौर व अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे।
फिल्म में एकता तिवारी, सतीश शर्मा, सुशांत कांड्या सहित कई कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। निर्माताओं ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य शिक्षा के महत्व और युवाओं की सकारात्मक भूमिका को उजागर करना है, ताकि समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित हो सके।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post