
विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के ऐतिहासिक कण्वाश्रम क्षेत्र में वन विभाग कोटद्वार, नगर निगम कोटद्वार, यूथ फाउंडेशन और क्षेत्रवासियों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान उन्होंने कण्व ऋषि की तपोस्थली एवं राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम मंदिर परिसर में पहुँचकर स्वयं झाड़ियाँ काटीं तथा प्लास्टिक और कूड़ा-कचरा हटाने में सहभागिता की। इसके साथ ही नगर निगम कर्मचारियों की मदद से मंदिर एवं सीढ़ियों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया, ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक़्क़त का सामना न करना पड़े।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा—
“हम सभी अपने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं। इसके अंतर्गत वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया और आज उसी क्रम में कण्वाश्रम में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। कण्वाश्रम हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, इसे स्वच्छ एवं संरक्षित रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। मैं यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से भी अपील करती हूँ कि गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखें।”
उन्होंने यूथ फाउंडेशन से आर्मी ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे युवाओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस अभियान में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post