
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री रोपवे परियोजना की प्रगति की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की। बैठक में परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों, संबंधित निर्माण एजेंसी के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी ने बैठक में यमुनोत्री रोपवे परियोजना की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति, पर्यावरणीय स्वीकृतियों, भू-अधिग्रहण की स्थिति तथा स्थानीय जनसहयोग की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को रोपवे निर्माण में सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करने, आवश्यक तकनीकी परीक्षण समय-समय पर कराए जाने तथा पर्यावरण से जुड़े सभी पहलुओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने कहा कि रोपवे का निर्माण से पर्यटन और यमुनोत्री यात्रा के लिए महत्पूर्ण हैं, इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का मौके पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण करें तथा इससे जुड़े विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि रोपवे परियोजना को एक मॉडल परियोजना के रूप में सफल बनाया जा सके।
Reported By: Gopal Nautiyal













Discussion about this post