इसे भी पढ़ें
GRD Institute of Management and Technology, देहरादून के बी.टेक, एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीएचएम, डीएचएम और बीएससी (एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया) के 77 विद्यार्थियों का विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन हुआ है।
डेव्सलेन, प्रोडेस्क आईटी, कॉलेबोरा टेक्नोलॉजीज, इन्वेस्टर्स क्लिनिक, हयात रीजेंसी, सॉलिटेयर इन्फोसिस्टम्स, पुलमैन नोवोटेल एरोसिटी, क्वेस कॉर्प लिमिटेड, रामाडा सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया।
संस्थान के चेयरमैन इंदरजीत सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया अभी जारी है और जल्द ही करीब 67 अन्य कंपनियां भी संस्थान में चयन के लिए आने वाली हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों को इंटरव्यू, व्यक्तित्व विकास और करियर मार्गदर्शन के लिए सालभर तैयार करता है, जिससे उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।










Discussion about this post