सेलाकुई नगर पंचायत क्षेत्र में अब कूड़े के अंबार से राहत मिलेगी। नगर पंचायत द्वारा नौ वार्डों के लिए नौ अलग-अलग कूड़ा वाहनों की व्यवस्था की गई है। पहले संसाधनों की कमी के कारण समय पर कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा था, जिससे जगह-जगह गंदगी फैल रही थी।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी और ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के बाद वाहनों को जनता को समर्पित किया गया। अध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुधारना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही जलभराव और निकासी की समस्या के समाधान तथा बाजार क्षेत्र में जाम से राहत के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की भी बात कही।
सुमित चौधरी चैयरमैन नगर पंचायत सेलाकुई
Reported BY: Praveen Bhadawj












Discussion about this post