
स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर ऋषिकेश परिक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 465 स्वयंसेवियों और कार्यक्रम अधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ, जिसके बाद एनएसएस इकाइयों द्वारा गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि एम. एस. रावत ने गंगा को संस्कृति और जीवन का आधार बताते हुए इसके संरक्षण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय ने एनएसएस के माध्यम से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवियों ने गंगा को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post