
उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति की प्रतीक और यूनेस्को मान्यता प्राप्त “रम्माण” लोकनाट्य पर आधारित पुस्तक गृह मंत्री को भेंट की तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
भेंट के दौरान कोटद्वार के समग्र विकास, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और लोक परंपराओं के संवर्धन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने इन मुद्दों पर मार्गदर्शन देते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post