प्रदेश में कांग्रेस लगातार धामी सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाती आ रही है, लेकिन हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के रवैए से कांग्रेस की बात को भी बल मिला है, जिससे अब कांग्रेस धामी सरकार को घेरने के लिए कल 26 अगस्त को राजभवन घेराव करने जा रही है। जिसमें कांग्रेस के बड़े दिग्गज भी जुटेंगे। जिसको लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हमारा यह घेराव राज्य सरकार की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उनको आइना दिखाएगा।
सुजाता पॉल, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
वहीं भाजपा का कहना है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल में कानून व्यवस्था सुदृढ़ है। कांग्रेस केवल आतंकी विचार रखती है इसलिए कांग्रेस को प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है, वह केवल जनता के बीच में भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है।
हनी पाठक, प्रवक्ता प्रदेश भाजपा
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post