Thursday, October 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, वैदिक मंत्रों के बीच शुरू हुआ चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव

द्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने हेतु हर स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।

Crime Patrol by Crime Patrol
April 23, 2026
in उत्तराखंड, धार्मिक, पर्यटन
Reading Time: 2 mins read
0 0
A A
0
Badrinath Dham
4
VIEWS

उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ बद्रीनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा बद्रीनाथ धाम भक्ति और श्रद्धा के भाव से सराबोर हो उठा। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल एवं अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर तथा आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर विधिवत पूजा-अर्चना की।

इसे भी पढ़ें

Urmilla

उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर सुनवाई 31 अक्टूबर तक टली

October 29, 2026
Meeting

उत्तरकाशी में एग्रीस्टैक योजना की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

October 29, 2026
CM Dhami

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर सीएम धामी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- हार की जिम्मेदारी कौन लेगा?

October 29, 2026
Haridwar

पतंजलि योगपीठ में 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन का शुभारंभ, राज्यपाल ने किया बुक फेयर का उद्घाटन

October 29, 2026

मुख्यमंत्री ने धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया और यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने हेतु हर स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।

उन्होंने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से हरित और स्वच्छ चारधाम यात्रा में सहयोग करने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उनके अनुसार, प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखते हुए यात्रा को सफल बनाना सभी की साझा जिम्मेदारी है।

लोक संस्कृति की अनूठी झलक

कपाट खुलने के इस विशेष अवसर पर बद्रीनाथ धाम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की सुंदर झलक भी देखने को मिली। माणा और बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागरों के साथ मंदिर प्रांगण में झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण लोक संस्कृति और आस्था के रंग में रंग गया। वहीं देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।

भंडारे का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम में संचालित भंडारे का रिबन काटकर शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने भंडारा संचालकों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सेवा कार्यों की सराहना की।

चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही बद्रीनाथ धाम में आस्था, परंपरा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जो श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य और यादगार अनुभव बन रहा है।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

पिरान कलियर पहुंचे एस पी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, 2027 चुनाव की तैयारी तेज

Next Post

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए मुआवजे के निर्देश, फसल नुकसान की समीक्षा

Next Post
Meeting

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए मुआवजे के निर्देश, फसल नुकसान की समीक्षा

khatima

खटीमा: पीटीआई शिक्षक पर छात्रा के शारीरिक शोषण का आरोप

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

अंकिता भंडारी केस: उत्तराखंड क्रांति दल ने फूंका सरकार का पुतला, VIP को बचाने के आरोप में CBI जांच की मांग

अंकिता भंडारी केस: उत्तराखंड क्रांति दल ने फूंका सरकार का पुतला, VIP को बचाने के आरोप में CBI जांच की मांग

10 months ago
Kanwar

कांवड़ यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पूरे उत्तराखंड से बुलाई गई अतिरिक्त पुलिस फोर्स

3 months ago
IIT Roorkee

चिकनगुनिया के खिलाफ आईआईटी रुड़की की बड़ी खोज, गौमूत्र अर्क में मिले प्रभावी एंटीवायरल तत्व

4 months ago
Doon Book Festival

दून बुक फेस्टिवल का सफल समापन, बच्चों से लेकर साहित्य प्रेमियों तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर सुनवाई 31 अक्टूबर तक टली
  • उत्तरकाशी में एग्रीस्टैक योजना की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश
  • बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर सीएम धामी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- हार की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Urmilla

उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर सुनवाई 31 अक्टूबर तक टली

October 29, 2026
Meeting

उत्तरकाशी में एग्रीस्टैक योजना की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

October 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol