
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा की। दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान विभाग द्वारा आगामी मई माह में प्रस्तावित एक्सपो के कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से प्रदेश में बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कृषि में दो जिलों में फसल को नुकसान हुआ है। जिसमें ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में 33 प्रतिशत से अधिक क्षति 10.95 हेक्टेयर में हुई है।
टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक में 33 प्रतिशत से अधिक क्षति 5.06 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुआ है। उद्यान विभाग में औद्यानिकी फसलों में 33 प्रतिशत से अधिक क्षति लगभग 18.04 हैक्टेयर में हुई है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि भारत सरकार के मानकों के अनुसार शीघ्र कागजी कार्यवाही पूरी कर किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post