Sunday, October 4, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी का निधन, ऋषिकेश की पत्रकारिता में एक दौर का अवसान

Crime Patrol by Crime Patrol
August 19, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Harish Tiwari
6
VIEWS

ऋषिकेश की पत्रकारिता के लिए बुधवार का दिन बेहद दुखद रहा। वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी का करीब 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके जाने से ऋषिकेश की पत्रकारिता में एक ऐसी रिक्तता पैदा हुई है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।

हरीश तिवारी ने करीब चार दशक तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई। 1980 और 1990 के दशकों से लेकर 21वीं सदी के शुरुआती दो दशकों तक उन्होंने ऋषिकेश की पत्रकारिता को अपनी सक्रियता, निर्भीकता और जनसरोकारों से समृद्ध किया। करीब पांच वर्ष पहले उन्होंने दैनिक जागरण, ऋषिकेश से पत्रकारिता का लंबा सफर पूरा किया और इसके बाद स्वतंत्र पत्रकारिता से जुड़े रहे।

पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन भी किया। दैनिक जागरण में अपने साथ काम करने वाले युवा पत्रकार दुर्गा नौटियाल को उन्होंने ऋषिकेश का प्रभारी बनाया था। दुर्भाग्य से दुर्गा नौटियाल का भी कम उम्र में असमय निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे पत्रकार साथियों ने उस दौरान हरीश तिवारी से मुलाकात की थी। उस समय भी उनकी तबीयत कुछ नासाज नजर आई थी, लेकिन पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण और सक्रियता बरकरार थी।

पत्रकार हितों की आवाज उठाने वाले पत्रकार

हरीश तिवारी केवल समाचारों के संकलन और लेखन तक सीमित पत्रकार नहीं थे। वे ऋषिकेश के सार्वजनिक जीवन और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर रहते थे। ऋषिकेश प्रेस क्लब के निर्माण और पत्रकारों के सार्वजनिक सरोकारों से जुड़े मामलों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पत्रकारों के हित और सम्मान से जुड़े विषयों पर उनकी स्पष्ट राय होती थी और वह अपनी बात मजबूती से रखने के लिए जाने जाते थे।

कई दशकों तक ऋषिकेश और आसपास के सामाजिक, राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन को करीब से देखने वाले हरीश तिवारी अपने समय के घटनाक्रम के सक्रिय साक्षी रहे। उनके पास क्षेत्र की पत्रकारिता से जुड़ी ऐसी स्मृतियां और अनुभव थे, जो नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ माने जाएंगे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिता की समृद्ध विरासत

हरीश तिवारी को पत्रकारिता की विरासत भी अपने परिवार से मिली थी। उनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवी प्रसाद तिवारी अल्मोड़ा से ऋषिकेश आकर बसे थे। टिहरी रियासत के जनआंदोलनों के इतिहास में भी देवी प्रसाद तिवारी का उल्लेख मिलता है।

11 जनवरी 1948 को कीर्तिनगर में टिहरी राजशाही के खिलाफ आंदोलन के दौरान शहीद नागेंद्र सकलानी और उनके साथियों के संघर्ष से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं में देवी प्रसाद तिवारी की भूमिका दर्ज है। शहीद नागेंद्र सकलानी के पार्थिव शरीर को पहुंचाने वालों में देवी प्रसाद तिवारी और त्रेपन सिंह नेगी के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उस दौर की ऐतिहासिक तस्वीरों और दस्तावेजों में भी देवी प्रसाद तिवारी की मौजूदगी दर्ज है।

पिता पर लिखी पुस्तक को लेकर जताया था आभार

हरीश तिवारी के निधन के बाद उनके पिता से जुड़ी एक पुरानी बातचीत भी याद की जा रही है। टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी और जखोली क्षेत्र के करीब दो-तीन सौ वर्षों के इतिहास पर तैयार की जा रही एक पुस्तक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवी प्रसाद तिवारी का भी उल्लेख किया गया है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा किए जाने के बाद हरीश तिवारी ने फोन कर आत्मीयता के साथ आभार जताया था।

उन्होंने कहा था कि उनके पिता के बारे में लिखकर उन्हें अमर कर दिया गया है और आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराने के लिए उनका पूरा परिवार आभारी रहेगा। उस आत्मीय बातचीत को याद करते हुए अब उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देना बेहद भावुक कर देने वाला क्षण है।

हरीश तिवारी ने भी अपनी पत्रकारिता के माध्यम से अपने समय का एक जीवंत दस्तावेज छोड़ा है। उन्होंने ऋषिकेश की पत्रकारिता के कई दौर देखे और उनमें सक्रिय भूमिका निभाई। उनके अनुभव, स्मृतियां और पत्रकारिता आने वाली पीढ़ियों के लिए संदर्भ का काम करेंगी।

पत्रकारिता के एक दौर का हुआ अवसान

हरीश तिवारी के निधन को केवल एक पत्रकार का निधन नहीं, बल्कि ऋषिकेश की पत्रकारिता के एक दौर का अवसान माना जा रहा है। वह दौर, जब पत्रकारिता को जुनून और जनसरोकारों से जुड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखा जाता था। खबरों के पीछे सक्रियता से जुटना और सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाना उनकी पत्रकारिता की पहचान रही।

इसे भी पढ़ें

conservation

वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक

October 3, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प

October 3, 2026
Agniveer recruitment

उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, गढ़वाल के युवाओं के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक मौका

October 3, 2026
BJP

देहरादून पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव, 2027 चुनाव को लेकर संगठन पदाधिकारियों संग की बैठक

October 3, 2026

वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी अपने पीछे पत्रकारिता की समृद्ध विरासत और अनगिनत स्मृतियां छोड़ गए हैं। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में गहरा शोक है। ऋषिकेश की पत्रकारिता में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

पर्वतीय कृषि में अधिक उत्पादन नहीं, प्रति परिवार आय बढ़ाने पर हो फोकस: गणेश जोशी

Next Post

देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, चैन स्नैचिंग का आरोपी गोली लगने से घायल

Next Post
Arrest

देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, चैन स्नैचिंग का आरोपी गोली लगने से घायल

tunnel

VPHEP टनल हादसा: 18 अगस्त को पूरा हुआ रेस्क्यू अभियान, सभी लापता श्रमिकों के शव बरामद

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Run

चमोली: नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी

4 months ago
Relly

नारी शक्ति वंदन के संबंध में भाजपा कार्यकत्रियों ने निकाली यात्रा

6 months ago
Har Ghar Tiranga

सीएम धामी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में फहराया तिरंगा

1 year ago
Bhatwari

भटवाड़ी के स्कूलों में CDO का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर सख्त संदेश

4 weeks ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक
  • सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प
  • उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, गढ़वाल के युवाओं के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक मौका

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

conservation

वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक

October 3, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प

October 3, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol