Sunday, October 4, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पर्वतीय कृषि में अधिक उत्पादन नहीं, प्रति परिवार आय बढ़ाने पर हो फोकस: गणेश जोशी

Crime Patrol by Crime Patrol
August 19, 2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
2
VIEWS

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली स्थित पूसा में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) सोसाइटी की 97वीं वार्षिक आम बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री, कृषि वैज्ञानिक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कृषि क्षेत्र के विकास, किसानों के हितों, कृषि अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड की पर्वतीय कृषि की चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय कृषि मुख्य रूप से वर्षा आधारित है और छोटी एवं विखंडित जोत, कम उत्पादकता तथा वन्यजीवों से फसलों को होने वाले नुकसान जैसी समस्याओं से प्रभावित है। इन परिस्थितियों के कारण परती भूमि बढ़ रही है और पलायन की समस्या भी गंभीर हो रही है। ऐसे में पर्वतीय कृषि का लक्ष्य केवल अधिक उत्पादन नहीं, बल्कि प्रति परिवार आय बढ़ाना होना चाहिए।

गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आईसीएआर के माध्यम से उत्तराखंड के विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्रों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी फसल पद्धतियों पर विशेष परियोजना शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्यान, फलदार वृक्ष और पशुपालन को एकीकृत करते हुए विविधीकृत एवं सतत कृषि मॉडल विकसित किए जाएं, जो छोटी जोत वाले किसानों को वर्षभर आय और रोजगार उपलब्ध करा सकें। इससे युवाओं को भी कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा सकेगा।

गहत की नई प्रजातियां विकसित करने का आग्रह

कृषि मंत्री ने उत्तराखंड में गहत की नई प्रमाणित प्रजाति उपलब्ध न होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से आईसीएआर के माध्यम से गहत की नई प्रजातियां विकसित करने का अनुरोध किया। इसके लिए उत्तराखंड की स्थानीय एवं पारंपरिक गहत किस्मों का उपयोग करने का सुझाव दिया गया।

उन्होंने कम वर्षा और प्रतिकूल परिस्थितियों में बेहतर उत्पादन देने वाली स्थानीय दलहन एवं मिलेट्स की किस्मों को चिन्हित कर जलवायु अनुकूल नई प्रजातियां विकसित करने पर भी जोर दिया।

जलवायु अनुकूल खेती पर नया प्रोजेक्ट

गणेश जोशी ने जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों को देखते हुए विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा और गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के माध्यम से जलवायु अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर नया प्रोजेक्ट शुरू करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि अनुसंधान के परिणामों को किसानों तक पहुंचाकर उन्हें जलवायु अनुकूल खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि अनुसंधान और वैज्ञानिक तकनीकों का लाभ किसानों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में स्थानीय जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप कृषि एवं बागवानी को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान संस्थानों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें

conservation

वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक

October 3, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प

October 3, 2026
Agniveer recruitment

उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, गढ़वाल के युवाओं के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक मौका

October 3, 2026
BJP

देहरादून पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव, 2027 चुनाव को लेकर संगठन पदाधिकारियों संग की बैठक

October 3, 2026

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक एवं लाभकारी बनाने तथा युवाओं को कृषि क्षेत्र से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

रुड़की: नारसन पी आर डी के ब्लॉक ऑफिसर को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी का निधन, ऋषिकेश की पत्रकारिता में एक दौर का अवसान

Next Post
Harish Tiwari

वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी का निधन, ऋषिकेश की पत्रकारिता में एक दौर का अवसान

Arrest

देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, चैन स्नैचिंग का आरोपी गोली लगने से घायल

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Vijayadashami

मुख्यमंत्री धामी ने विजयदशमी पर रावण दहन में की शिरकत

1 year ago
Youth

कोबरा ने डसा तो उसी को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, रामनगर में अनोखा मामला

2 months ago
Nainital

नैनीताल के गहलना जमीरा में मोटर मार्ग के लिए ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

7 months ago
Nainital

नैनीताल: सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मिले सीएम धामी

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक
  • सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प
  • उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, गढ़वाल के युवाओं के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक मौका

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

conservation

वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक

October 3, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प

October 3, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol