Tuesday, September 8, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कोबरा ने डसा तो उसी को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, रामनगर में अनोखा मामला

Crime Patrol by Crime Patrol
July 23, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Youth
1
VIEWS

 

उत्तराखंड के रामनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को कोबरा सांप ने काट लिया, लेकिन घबराने के बजाय उसने पहले सांप को सुरक्षित डिब्बे में बंद किया और फिर उसी जिंदा कोबरा को साथ लेकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में युवक के साथ कोबरा को देखकर डॉक्टरों और अन्य लोगों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद निवासी अरुण कुमार पिछले चार-पांच वर्षों से रामनगर में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहे हैं। वह टाइल्स लगाने का काम करते हैं और जरूरत पड़ने पर सांपों का रेस्क्यू भी करते हैं।

बताया गया कि सुबह करीब 5 बजे अरुण को सूचना मिली कि रामनगर के गुमानपुर क्षेत्र में नितिन कुमार के घर में एक कोबरा घुस गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास करने लगे।

इसे भी पढ़ें

meeting

देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन

September 8, 2026
Meeting

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश

September 8, 2026
District Cooperative

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत को गणेश जोशी की बधाई, बोले- सहकारिता होगी और मजबूत

September 8, 2026
scholarships

CM धामी ने बांटी छात्रवृत्ति, 13 शिक्षक और NSS समन्वयक सम्मानित

September 8, 2026

रेस्क्यू के दौरान जब अरुण कोबरा को डिब्बे में बंद कर रहे थे, तभी सांप ने उनकी हाथ की तर्जनी (इंडेक्स फिंगर) पर काट लिया। इसके बावजूद उन्होंने धैर्य नहीं खोया और पहले कोबरा को सुरक्षित डिब्बे में बंद किया। इसके बाद वह उसी सांप को साथ लेकर रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए।

अस्पताल में जब डॉक्टरों और वहां मौजूद लोगों ने डिब्बे में बंद जिंदा कोबरा देखा तो सभी हैरान रह गए। चिकित्सकों ने तुरंत अरुण का उपचार शुरू किया।

अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें सांप निकलने की सूचना मिलने पर वह रेस्क्यू के लिए पहुंचे थे। सांप को सुरक्षित पकड़ने के दौरान कोबरा ने उनकी उंगली पर काट लिया, जिसके बाद वह इलाज के लिए सीधे अस्पताल पहुंचे।

सरकारी चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि मरीज के हाथ की इंडेक्स फिंगर पर सांप के काटने के निशान हैं। चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

फिलहाल, कोबरा के काटने के बाद उसी सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचने की यह घटना पूरे रामनगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-23-at-15.36.29-1.mp4

अरुण कुमार,
सांप के काटा व्यक्ति

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-23-at-15.36.29.mp4

डॉ तोहीद,
चिकित्सक
सरकारी चिकित्सालय

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री मदन कौशिक के निर्देश, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण पर जोर

Next Post

27 जुलाई के दिल्ली प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस, देहरादून में संयुक्त प्रेसवार्ता

Next Post
Press Meeting

27 जुलाई के दिल्ली प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस, देहरादून में संयुक्त प्रेसवार्ता

Meeting

मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति परखी, प्रेक्षक ने बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण।

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Piyush

सिविल सेवा और ‘प्रोफेसर’ की नौकरी छोड़ जनसेवा में उतरे पीयूष जोशी, लालकुआं विधानसभा में ‘मिशन 2027’ की सरगर्मी तेज

5 months ago
Mukesh Kumar

सूचना विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार को भावभीनी विदाई

11 months ago
Swami Ramdev

स्वामी रामदेव ने फहराया तिरंगा, दिया राष्ट्र एकता का संदेश

8 months ago
traffic

देहरादून में जल्द एआइ से नियंत्रित होगी ट्रैफिक व्यवस्था

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन
  • चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश
  • जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत को गणेश जोशी की बधाई, बोले- सहकारिता होगी और मजबूत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

meeting

देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन

September 8, 2026
Meeting

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश

September 8, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol