अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग और अल्पसंख्यक विभाग की ओर से 27 जुलाई को नई दिल्ली में प्रस्तावित विशाल धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सुलेमान अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हो रही है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस 27 जुलाई को नई दिल्ली में व्यापक विरोध-प्रदर्शन करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उत्तराखंड से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचेंगे। उनका कहना था कि प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार का ध्यान आम जनता से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित किया जाएगा और जनहित के सवालों को मजबूती से उठाया जाएगा।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में भाग लेने की अपील भी की।
मदन लाल भारती
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post