Saturday, October 24, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चकराता में ‘विकसित भारत’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन, युवाओं को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

Crime Patrol by Crime Patrol
July 23, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 2 mins read
0 0
A A
0
Chakrata
2
VIEWS

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विषय पर तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं, चित्र प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जन-जागरूकता गतिविधियों और विभिन्न विभागों के सूचना स्टॉलों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड चकराता के उपाध्यक्ष अनिल चांदना ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे स्वयं उनका लाभ उठाने के साथ समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें

एआई पत्रकारिता का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

एआई पत्रकारिता का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

October 24, 2026
Tyuni

त्यूणी वायरल ऑडियो मामला गरमाया, CM धामी ने पीड़ित परिवार से की बात

October 24, 2026
Badri Vishal

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरी विशाल के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

October 24, 2026
leopar

गुलदार की दहशत पालतू कुत्ते क़ो अपना निवाला बनाया

October 24, 2026

कार्यक्रम में कैंट इंटर कॉलेज, चकराता के छात्र-छात्राओं ने भाषण, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत’ विषयक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों के सूचना स्टॉलों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दूसरे दिन जौनसार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों की योग एवं नृत्य प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं तीसरे दिन कैंट इंटर कॉलेज के छात्रों ने जौनसारी लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

दूसरे दिन की मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मृदुला थापा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनमें जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग और बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भी चित्र प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि अनिल चांदना ने सम्मानित किया।

जौनसार पब्लिक स्कूल (जूनियर वर्ग) में नमस्वी तोमर ने प्रथम, अर्पित रंजन ने द्वितीय और एना तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में शम्भवी प्रथम, अरैना चांदना द्वितीय और ईशांत नेगी तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं ‘विकसित भारत’ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कैंट इंटर कॉलेज की छात्रा नाव्या ने प्रथम, प्रिन्सी ने द्वितीय और कृष ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम, आराध्य तोमर द्वितीय और सोनाक्षी वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, ग्रामीणों और आम नागरिकों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूक करना रहा।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति परखी, प्रेक्षक ने बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण।

Next Post

अमर शहीद जगदीश वत्स की 101वीं जयंती पर हरिद्वार में होगा भव्य स्मृति समारोह

Next Post
Jagdish Vats

अमर शहीद जगदीश वत्स की 101वीं जयंती पर हरिद्वार में होगा भव्य स्मृति समारोह

Paper Leak

यूटीयू में बीटेक परीक्षा पेपर लीक, दो परीक्षाएं रद्द; सहायक प्रोफेसर पर 7 साल का प्रतिबंध

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

World Lung Cancer Day

विश्व लंग्स कैंसर दिवस पर जीवनरक्षक जागरूकता का संकल्प

1 year ago
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के चार चेहरों को अहम जिम्मेदारी

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के चार चेहरों को अहम जिम्मेदारी

2 months ago
Meeting

पौड़ी में जिला योजना बैठक, 11,997.70 लाख के प्रस्ताव पर चर्चा, “पौड़ी प्रगति पोर्टल” लॉन्च

6 months ago
Badrinath Dham

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आमद 12लाख 80हजार पार

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एआई पत्रकारिता का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय
  • त्यूणी वायरल ऑडियो मामला गरमाया, CM धामी ने पीड़ित परिवार से की बात
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरी विशाल के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

एआई पत्रकारिता का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

एआई पत्रकारिता का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

October 24, 2026
Tyuni

त्यूणी वायरल ऑडियो मामला गरमाया, CM धामी ने पीड़ित परिवार से की बात

October 24, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol