देहरादून के परेड ग्राउंड में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से महिला जन आक्रोश रैली आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। रैली में मुख्यमंत्री सहित कई नेता, मंत्री और विधायक मौजूद रहे। 33% महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस और सहयोगी दलों पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया गया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि आरक्षण बिल के क्रियान्वयन में बाधा डालकर महिलाओं के अधिकारों को नजरअंदाज किया गया है। इसी के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतरी हैं। रैली में शामिल महिलाओं ने अपने आक्रोश का प्रदर्शन करते हुए साफ संदेश दिया कि वे सम्मान और अधिकारों के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
दीप्ति रावत, महामंत्री बीजेपी
मधु भट्ट, संस्कृति एवं कला परिषद
आशा नौटियाल, केदारनाथ विधायक
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post