Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चमोली: नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी

पहले दिन रिमखिम-नीति-मलारी 75 किलोमीटर अल्ट्रा रन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 117 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं मलारी-नीति-मलारी 42 किलोमीटर अल्ट्रा रन में 118 धावकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 1, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Run
1
VIEWS

उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के सहयोग से आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य शुभारंभ सीमांत क्षेत्र में किया गया। तीन दिवसीय इस अनूठे आयोजन में देश के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ काबीना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास और पर्यटन संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘फिट इंडिया’ मुहिम को सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों को मजबूती मिलेगी। सरकार की प्राथमिकता है कि सीमांत क्षेत्रों को विकास और पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिले।

जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का आयोजन 31 मई से 2 जून तक किया जा रहा है। पहले दिन रिमखिम-नीति-मलारी 75 किलोमीटर अल्ट्रा रन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 117 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं मलारी-नीति-मलारी 42 किलोमीटर अल्ट्रा रन में 118 धावकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें

drug test

माया देवी यूनिवर्सिटी में दून पुलिस का औचक ड्रग्स टेस्ट, 47 छात्रों की रिपोर्ट निगेटिव

September 2, 2026
Nainital

नैनीताल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 47 मार्ग बंद

September 2, 2026
Ramnagar

रामनगर में उफनते बरसाती नाले में बहा थ्री-व्हीलर, चालक का स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

September 2, 2026
media delegation

हैदराबाद प्रेस दौरे पर उत्तराखंड का 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल

September 2, 2026

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में 5, 10 और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर गमसाली से मलारी के बीच 30 किलोमीटर एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

इससे पूर्व मलारी गांव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने प्रतिभागियों और स्थानीय लोगों को लोक संस्कृति से रूबरू कराया। प्रसिद्ध लोकगायक किशन महिपाल ने अपने लोकप्रिय लोकगीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 200 से अधिक प्रवक्ता पद खाली, सरकार पर मोर्चा का हमला

Next Post

पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता ट्रैकर की तलाश जारी, SDRF को मिला कैमरा

Next Post
SDRF

पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता ट्रैकर की तलाश जारी, SDRF को मिला कैमरा

Press Meeting

देहरादून: आउटसोर्स कर्मचारियों को पे-स्लिप नहीं, शोषण का आरोप

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

G. Kishan Reddy

भारत माइनिंग वीक 2026 का ऐलान, 15 से 17 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा आयोजन

1 month ago
Fire

हाईटेंशन लाइन गिरते ही ट्रक बना आग का गोला, लाखों का नुकसान

2 months ago
Seminar

मई दिवस पर श्रम संहिता व संविदा श्रमिकों पर गोष्ठी आयोजित

4 months ago
Match

दून कैपिटल, दून सुपर जाइंट, दून डेयरडेविल व दून सुपरकिंग सेमीफाइनल में बनाई जगह

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • माया देवी यूनिवर्सिटी में दून पुलिस का औचक ड्रग्स टेस्ट, 47 छात्रों की रिपोर्ट निगेटिव
  • नैनीताल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 47 मार्ग बंद
  • रामनगर में उफनते बरसाती नाले में बहा थ्री-व्हीलर, चालक का स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

drug test

माया देवी यूनिवर्सिटी में दून पुलिस का औचक ड्रग्स टेस्ट, 47 छात्रों की रिपोर्ट निगेटिव

September 2, 2026
Nainital

नैनीताल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 47 मार्ग बंद

September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol