नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा आज जिला मुख्यालय हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण कर हॉस्पिटल के व्याप्त सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से हॉस्पिटल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा बी.डी. पांडे हॉस्पिटल में व्याप्त सुविधाओं की कमी को लेकर को आज सीएमओ के साथ हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी, खराब पड़ी मशीनों व जर्जर हो चुकी छत व हॉस्पिटल व्याप्त कमियों के सुधार को लेकर प्लान बनाकर जल्द दुरुस्त किया जाएगा ताकि दूर दराज से ईलाज कराने हॉस्पिटल में आने मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि सभी जिला हॉस्पिटलों में मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें ईलाज के लिए रेफर करने की आवश्यकता न पड़े।
वंदना सिंह, जिलाधिकारी नैनीताल
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post