डोटयाल गांव निवासी 40 वर्षीय नंदन सिंह की सतेश्वर मंदिर क्षेत्र में नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नंदन सिंह पूजा-अर्चना के लिए सतेश्वर टेम्पल आए थे।
जानकारी के अनुसार, पूजा करने के बाद वह नदी में स्नान करने उतर गए। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगे। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने उन्हें डूबता देखा तो तुरंत शोर मचाया और बचाने के लिए दौड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नंदन सिंह बहाव के बीच पत्थरों में फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास कर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
डॉ साक्षी, डॉक्टर जिला अस्पताल
महिपाल, परिजन
Reported By: Praveen Bhardwaj











Discussion about this post