
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म समाज में हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर कर जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) को ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू है, जिससे अवैध धर्मांतरण पर रोक लगी है। कार्यक्रम में मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post