
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश के क्रम में सोमवार को अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के निर्देशन में सिंचाई विभाग द्वारा हरिपुरा जलाशय गूलरभोज में सरकारी भूमि पर अतिक्रमणकारियो को नोटिस देने की कार्रवाई की गई ।कुल 60 नोटिस जारी किए गए जिसमें से चार धार्मिक स्थल भी है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 15 दिन की नोटिस के उपरांत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में पुलिस, प्रशासन, सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं टीम मौजूद रहे।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हरिपुरा जलाशय के इस स्थान पर प्रथम चरण में 1.13 हेक्टेयर से अतिक्रमण हटाया जा चुका है, द्वितीय चरण में 2.45 हेक्टेयर से अतिक्रमण हटाया जाना है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post