
हिमालय की पवित्र गोद में स्थित लेखक गाँव, थानो में ‘‘स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025’’ का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह महोत्सव अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति और कला को समर्पित है। कार्यक्रम में स्वामी चिदानंद सरस्वती जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित अनेक प्रख्यात लेखक, कलाकार और विद्वान उपस्थित रहे।
स्वामी चिदानंद सरस्वती जी ने हिमालय की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि साहित्य, संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प है। महोत्सव में कैलाश खेर ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुति से माहौल को उल्लासपूर्ण बनाया।
यह आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और हिमालय से जोड़ने, भारतीय भाषाओं और लोकधरोहर के संवर्धन तथा योग, संगीत और ध्यान को जीवनशैली में समाहित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। लेखक गाँव, थानो आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक और सांस्कृतिक केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post