तीर्थनगरी ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र में होली के अवसर पर भक्ति और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। पार्षद संध्या बिष्ट गोयल और सामाजिक कार्यकर्ता एकांत गोयल के आयोजन में नाट्य संस्था द्वारा राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर शंभू पासवान ने उपस्थित होकर होली की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि होली प्रेम, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का पर्व है।
कार्यक्रम के अंत में फूलों की होली खेली गई और अतिथियों का चंदन टीका लगाकर स्वागत किया गया। स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ समारोह हर्षोल्लास के बीच सम्पन्न हुआ।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post