देहरादून के परेड ग्राउंड में सात दिवसीय स्वदेशी महोत्सव एवं उत्तराखण्ड विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। यह आयोजन 8 से 14 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन वोकल फॉर लोकल के तहत स्वदेशी व पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल मुख्य आकर्षण बने रहे।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ रोजगार को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर महिला उद्यमियों से बातचीत की। प्रदर्शनी में सरकार की योजनाओं, पहाड़ी उत्पादों, लघु उद्यमियों और लोकल कलाकारों के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं उद्यमिता किसान सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मेयर सौरव थपलियाल और राज्य मंत्री विनोद उनियाल ने की।
आने वाले दिनों में क्रमशः उद्यमिता विद्यार्थी सम्मेलन, उद्यमिता महिला सम्मेलन और उद्यमिता युवा सम्मेलन आयोजित होंगे।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post