इसे भी पढ़ें
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लालकुआं स्थित भोला मंदिर के निकट फॉरेस्ट जाल मैदान में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। फाल्गुन कृष्ण अमावस्या पर हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्रभर से सैकड़ों श्रद्धालु और नागरिक शामिल हुए।
दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना और सेवा भाव पर जोर देते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विभिन्न संतों और वक्ताओं ने धर्म जागरण, मातृशक्ति की भूमिका और संगठित समाज की आवश्यकता पर विचार रखे।
कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कुमाऊंनी छोलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
दीपेंद्र कोश्यारी, भाजयुमो, प्रदेश महामंत्री।
अंकुर अग्रवाल, महाप्रबंधक सीपीपी मिल।
कमल मुनि जोशी , भाजपा नेता
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post