ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर ब्लॉक में बीन नदी पर बहुप्रतीक्षित मोटर पुल का निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू होने जा रहा है। करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल डेढ़ साल में तैयार होगा। पुल के निर्माण से बरसात के दौरान प्रभावित होने वाले यमकेश्वर के 24 गांवों सहित हरिद्वार–ऋषिकेश मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आने के कारण लंबे समय से अटके इस प्रोजेक्ट को अब केंद्रीय व राज्य वन्यजीव बोर्ड से अनुमति मिल गई है। पीडब्ल्यूडी दुगड्डा डिविजन द्वारा सभी अड़चनें दूर करने के बाद निर्माण की राह साफ हो गई है। करीब 150 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौड़े टू-लेन पुल के बन जाने से बैराज–चीला–हरिद्वार मार्ग पूरे साल सुचारू रहेगा और श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में भी शिवभक्तों को सुविधा मिलेगी।
पौड़ी जिलाधिकारी स्वाती एस. भदोरिया ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लंबे समय से पुल की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए यह परियोजना बड़ी सौगात साबित होगी।
पौड़ी जिलाधिकारी स्वाती एस. भदोरिया
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post