ऋषिकेश वीरभद्र के बीच रेलवे लाइन पर एक युवक चंदौसी पैसेंजर की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में युवक को उपचार के लिए एम्स ले जाया गया है। जहां युवक के पैरों में गंभीर चोट आने की जानकारी दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आज सुबह ऋषिकेश से चंदौसी जाने वाली पैसेंजर ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से छुट्टी वीरभद्र स्टेशन से पहले ही एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया।
पायलट की सूचना पर जीआरपी और ऋषिकेश कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में युवक को एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने युवक के पैरों में गंभीर चोट आने की जानकारी दी। घायल की पहचान 30 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है। जो मूल रूप से सीतापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी की जा रही है। घायल से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि घायल के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने लोगों से रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।
Reported By: Praveen Bhradwaj












Discussion about this post