
देहरादून में वीर बाल दिवस एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर द्वारा अटल पार्क, यमुना कॉलोनी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने की।

इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान को नमन किया गया। सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अटल जी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला महान नेता बताते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया।

उन्होंने वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से साहिबजादों के साहस, त्याग और संकल्प से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post