देहरादून में भारतीय जनता युवा मोर्चा देहरादून महानगर के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत के पदभार ग्रहण के अवसर पर भव्य बाइक रैली व स्वागत समारोह आयोजित किया गया। रैली का शुभारंभ धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंदोली एवं महानगर प्रभारी संकेत नौटियाल ने किया।
सैकड़ों युवाओं ने लार्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट से घंटाघर होते हुए भाजपा महानगर कार्यालय तक रैली में सहभाग किया। परेड ग्राउंड स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा “काऊ”, विधायक सविता कपूर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कुलदीप पंत को बधाई देते हुए युवा मोर्चा को और सशक्त बनाने की शुभकामनाएं दीं। कुलदीप पंत ने संगठन को मजबूत कर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post