
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर नगर पंचायत में रास्ते में पैड़ी का निर्माण करने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि निर्माण का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, पूरा मामला रामपुर नगर पंचायत का है, जहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने रास्ते में किए जा रहे पैड़ी के निर्माण का विरोध किया था। आरोप है कि निर्माण कर रहे पक्ष के लोगों को विरोध करना इतना नागवार गुजरा कि पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि निर्माण कर रहे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। वहीं, घायल पक्ष का आरोप है कि हमलावरों की ओर से पत्थरबाजी भी की गई। अचानक हुए इस हमले में पांच लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। सभी घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर जाने की मांग की है। फिलहाल रास्ते में निर्माण को लेकर शुरू हुआ यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
फरहान घायल युवक
घायल की परिजन
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post