
दोस्तों के साथ नैनीताल के चाइना पीक जंगल में धूमने गया भीमताल के निजी विश्वविद्यालय का छात्र अर्णव कल शाम से लापता है। वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें देर शाम ही लापता छात्र की खोजबीन में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्णव अपने तीन दोस्तों के साथ नैनीताल के चाइना पीक के जंगल घूमने गया था। इसी दौरान वह अचानक जंगल मे लापता हो गया अर्णव के दोस्तों ने उसे खोजने की कोशिश की लेकिन उसका कुछ अतापता नही चला तक हारकर तीनो ने शाम 6 बजे वन विभाग की चौकी में पहुँचकर अर्णव के लापता होने की सूचना वन कर्मियों को दी। जिसके बाद से लापता युवक की तलाश की जा रही है।
ललित मोहन कार्की ने बताया गया कि वन विभाग द्वारा रात 2:30 बजे तक अंधेरे में भी सर्चिंग अभियान चलाया गया। रात के समय घना अंधेरा होने के बाद आज सुबह 6 बजे से टीम अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त कर उसकी खोजबीन कर रही हैं।
ललित मोहन कार्की, रेंजर वन विभाग
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post