
ओमान में आयोजित 120 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जनपद चमोली के पूर्व सैनिक नायक कलम सिंह बिष्ट को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर सम्मानित किया। मंत्री ने शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
गणेश जोशी ने कहा कि कलम सिंह बिष्ट की यह उपलब्धि उत्तराखंड और देश के लिए गौरव की बात है। आपको बता दे कि 11 से 13 दिसंबर तक ओमान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 68 देशों के धावकों ने भाग लिया, जिसमें 120 किलोमीटर की कठिन दौड़ में कलम सिंह बिष्ट ने प्रथम स्थान हासिल कर भारत का नाम रोशन किया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post