जन समस्याओं से जुड़ी मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट की नंगे पांव पदयात्रा लगातार जारी है। 2 मार्च को पीठसैण से शुरू हुई यह पदयात्रा देहरादून की ओर बढ़ रही है। इस दौरान उन्होंने पौड़ी पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
“जुड़ेगा गढ़वाल, आएगी खुशहाली” थीम के तहत गणेश भट्ट पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पदयात्रा कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में पाबौ ब्लॉक में उप जिला चिकित्सालय और उप तहसील की स्थापना, पहाड़ी क्षेत्र में एम्स अस्पताल खोलना, डोईवाला टोल टैक्स समाप्त करना और जंगली जानवरों से हो रही जनहानि रोकने के लिए ठोस कदम उठाना शामिल है।
गणेश भट्ट नंगे पांव पदयात्रा कर रहे हैं, जिससे उनके पैरों में छाले भी पड़ चुके हैं। जिलाधिकारी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात होने तक पदयात्रा जारी रहेगी। इस पदयात्रा में दिलबर सिंह नेगी भी उनके साथ पैदल चलकर समर्थन दे रहे हैं।
स्वाति एस भदौरिया, जिलाधिकारी पौड़ी
गणेश भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता
दिलबर सिंह नेगी, पदयात्रा में सहयोगी
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post