
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में कुल 170 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान बंजारावाला की कल्पना ने आर्थिक तंगी के कारण बेटी को परीक्षा में बैठने से रोके जाने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने छात्रा को परीक्षा में शामिल कराने और प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा योजना से फीस जमा कराने के निर्देश दिए। वहीं दुर्घटना में घायल शमशाद को पेंशन और आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए गए।
इसे भी पढ़ें
चकराता निवासी अनिल कुमार की भूमि और नहर को हुए नुकसान के मामले में पीएमजीएसवाई अधिकारियों को 12 मार्च तक समाधान करने को कहा गया। वहीं आर्थिक तंगी से जूझ रही सरिता गोयल के दिव्यांग पुत्र को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत ₹4000 प्रतिमाह सहायता देने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा एक बुजुर्ग की शिकायत पर उनके नशेड़ी पुत्र के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जरूरतमंदों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post