
हर्रावाला, देहरादून में सफाई साथी / ग्रीन वर्कर्स के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए वेस्ट वॉरियर्स संस्था ने टेट्रा पैक इंडिया प्रा. लि. के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में उत्तरांचल अस्पताल के डॉ. निखिल काम्बोज और डॉ. प्रेरणा ने प्रतिभागियों का ब्लड प्रेशर, वजन और संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया।

सभी प्रतिभागियों को आवश्यक दवाएं दी गईं और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। सीरम डायग्नोस्टिक के पवन मेहता ने ब्लड टेस्ट हेतु सैंपल लिए, जिसमें त्वचा रोग, खांसी-जुकाम और कार्य-जनित स्वास्थ्य समस्याओं की जांच पर जोर दिया गया।

वेस्ट वॉरियर्स के सहायक निदेशक नवीन कुमार सडाना ने कहा कि सफाई साथी हमारे शहर की स्वच्छता के असली नायक हैं और इस तरह की पहलें उनके स्वास्थ्य और जागरूकता दोनों के लिए जरूरी हैं। यह शिविर चिकित्सा सुविधा और स्वास्थ्य जागरूकता, दोनों दृष्टियों से सफल रहा।
Reported By: Pawan Kashyap













Discussion about this post