हल्द्वानी: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने हल्द्वानी पहुंचकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और नैनीताल व उधम सिंह नगर जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में एडीजी ने बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए निर्देश दिए कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने पर जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों को आधुनिक तकनीक के उपयोग से साइबर अपराध रोकने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
साथ ही, चर्चित सुखवंत मामले पर उन्होंने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वी मुरुगेशन ADG लॉ इन ऑर्डर
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post