
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट में नायक सूबेदार सुजीत कुमार प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने शहीद के परिजनों का ढाढ़स बंधाया और गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि 03 बटालियन जम्मू-कश्मीर राइफल (जैक राइफल) के नायक सूबेदार सुजीत कुमार प्रधान इन दिनों सूडान में यूनाइटेड नेशन पीस कीपिंग फोर्स में तैनात थे। बीमारी के चलते उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। श्रद्धांजलि में रिटायर्ड कैप्टन मनीष प्रधान, कैप्टन राम प्रधान, कैप्टन दिनेश प्रधान, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि) ओपी फरस्वाण, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, मनोज क्षेत्री, दीपक अरोड़ा सहित सैन्यकर्मी तथा सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post