देहरादून “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत श्यामपुर में उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 का मौके पर ही समाधान किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से कुल 1292 ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। स्वास्थ्य विभागों द्वारा जांच कर नि:शुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं, वहीं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने महालक्ष्मी किट व बेबी किट वितरित कीं।
उप जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।
Reported By: Shiv Narayan











Discussion about this post